WI vs PAK: साजिद खान की घातक स्पिन, वेस्टइंडीज ने टेके घुटने, दूसरे टेस्ट में बड़ी जीत की ओर पाकिस्तान
WI vs PAK 2nd Test Day 3 Highlights: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मेहमान टीम ने खेल के तीसरे दिन के समाप्त होने तक मजबूत स्थिति बना ली है। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं और उनके पास कुल सिर्फ 60 रन की बढ़त है। वेस्टइंडीज के इन 6 में से 4 विकेट साजिद खान ने निकाले हैं। उन्होंने पहली पारी में भी कैरेबियन टीम को परेशान किया था। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। अगर पाकिस्तान इस मैच को जीतने में सफल रहता है तो यह विदेशी सरजमीं पर लगातार 8 हार के बाद उसकी पहली जीत होगी।
Original source: cms.patrika.com →